बेंगलुरु मेट्रो का विस्तार ट्रैफिक जाम पर एक जीत: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

Bengaluru, 13 नवंबर . Bengaluru दक्षिण से BJP MP तेजस्वी सूर्या ने Friday को कहा कि Bengaluru में मेट्रो नेटवर्क का हर विस्तार शहर में ट्रैफिक जाम पर एक जीत है. उन्होंने कर्नाटक में सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ा बढ़ावा देने के लिए Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद किया.

आईआईएम-Bengaluru परिसर में Prime Minister मोदी की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए सूर्या ने कहा कि Prime Minister का कर्नाटक दौरा हमेशा एक उत्सव जैसा होता है, क्योंकि इस दौरान अक्सर कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाता है.

उन्होंने कहा कि इस बार भी, आप ‘पिंक लाइन मेट्रो’ का उद्घाटन करने आए हैं.

सूर्या ने बताया कि 2014 में Bengaluru का मेट्रो नेटवर्क केवल 7 किमी का था, जो अब पीएम मोदी के नेतृत्व में 100 किमी का आंकड़ा पार करते हुए 103 किमी तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे शहर के लिए यह विस्तार बहुत महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि Bengaluru जैसे शहर में मेट्रो की हर नई लाइन ट्रैफिक जाम के खिलाफ एक जीत है.

BJP MP ने कहा कि Bengaluru को अगले साल Prime Minister के फिर से आने का बेसब्री से इंतजार है, जब वे ‘एयरपोर्ट मेट्रो लाइन’ और उसके बाद ‘Bengaluru सबअर्बन रेलवे’ के पहले कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.

उन्होंने कर्नाटक में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए Prime Minister मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में राज्य को 12 वंदे India ट्रेनें मिली हैं.

उन्होंने बताया कि Friday को Prime Minister मोदी ने Bengaluru को मंगलुरु के रास्ते गोवा से जोड़ने वाली 13वीं वंदे India सेवा को हरी झंडी दिखाई.

सूर्या ने आगे कहा कि पिछले एक दशक में कर्नाटक के लिए रेलवे आवंटन में 9.5 गुना की वृद्धि हुई है और राज्य के 98 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है.

एक अन्य प्रमुख परियोजना का जिक्र करते हुए सूर्या ने बताया कि ‘स्वच्छ India शहरी कोष’ के तहत Bengaluru दक्षिण में कर्नाटक के पहले ‘कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट’ की आधारशिला रखी गई है.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बोम्मनहल्ली के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पिछले लगभग चार दशकों से कर्नाटक कंपोस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (केसीडीसी) के कचरा प्रसंस्करण संयंत्र के कारण समस्याओं का सामना कर रहे थे.

सूर्या के अनुसार, इस संयंत्र में हर दिन 400 से 500 मीट्रिक टन कचरा आता था, और यहां से आने वाली बदबू तीन से चार किलोमीटर के दायरे में फैले इलाकों को प्रभावित करती थी. उन्होंने कहा कि कचरा डंप करने की वजह से भूजल के दूषित होने को लेकर भी चिंताएं पैदा हो गई थीं.

पुराने विरोध-प्रदर्शन को याद करते हुए सूर्या ने बताया कि 2008 में स्कूली बच्चों ने केसीडीसी संयंत्र को बंद करने की मांग को लेकर तत्कालीन Chief Minister के पास एक जुलूस निकाला था, लेकिन यह मुद्दा तब भी अनसुलझा ही रह गया था.

उन्होंने कहा कि आज, ‘स्वच्छ India शहरी कोष’ के तहत Prime Minister 166 करोड़ रुपए के ‘कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट’ की आधारशिला रख रहे हैं. इससे इस इलाके के लोगों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आएगा.

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्लांट में रोजाना लगभग 300 मीट्रिक टन गीले कचरे का प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) किया जाएगा. इससे लगभग 25,000 घरों के लिए खाना पकाने वाली गैस (कुकिंग गैस) के बराबर ऊर्जा मिलेगी, और साथ ही किसानों के लिए जैविक खाद भी तैयार होगी.

Bengaluru दक्षिण के सांसद ने कहा कि शहर ने Government की नीतियों से मिले मौकों का पूरा लाभ उठाया है और एक ‘नए भारत’ के निर्माण में एक अहम भागीदार बनकर उभरा है.

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी के रास्ते खुलने से Bengaluru के स्टार्टअप्स को रॉकेट और उपग्रह (सैटेलाइट) बनाने का मौका मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि यह शहर वैश्विक बाजारों के लिए आईफोन बना रहा है और यहाँ ‘तेजस’ लड़ाकू विमानों का निर्माण भी हो रहा है.

सूर्य ने कहा कि नए India की जो भावना है, वही Bengaluru की भी भावना है.

–

एमएस/