
Bengaluru, 18 सितंबर . Bengaluru में माइको लेआउट Police स्टेशन इलाके के बिलेकहल्ली में एक शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शरीर पर गर्म तेल डालकर उसकी खाल उतारने की कोशिश की. Police ने Friday को यह जानकारी दी.
महिला की पहचान गुंजा मदेशिया के तौर पर हुई है. Police ने आरोपी रंजीत कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार के रहने वाले रंजीत के दो बच्चे हैं. बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे.
Police के मुताबिक, यह घटना Thursday को हुई, जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. बताया जाता है कि रंजीत और गुंजा के बीच बहस हुई, जिसके बाद रंजीत ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद भी जब आरोपी का गुस्सा शांत तो उस पर गर्म तेल उड़ेल दिया जब Police ने शव बरामद किया, तो वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में था.
हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग गया. घटना स्थल से भागने के बाद Police को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे ढूंढकर हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान रंजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. Police के अनुसार, घटना के बाद रंजीत ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी.
Police उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनकी वजह से वारदात हुई. Police आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि हत्या के बाद क्या-क्या हुआ और शव पर गर्म तेल क्यों डाला गया. Police ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
–
डीकेएम/
Skip to content