
Bengaluru, 27 अगस्त . कर्नाटक के बेंगलुरू में ईद-मिलाद जुलूस के दौरान हुई झड़प के मामले में Police ने तीन First Information Report दर्ज की हैं. इस घटना में 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. Police विभाग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं और जनता से अपील की है कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें.
Bengaluru दक्षिण डिवीजन के Police उपायुक्त ने Thursday को बताया कि बसवनगुडी Police स्टेशन के इलाके में Wednesday को ईद-मिलाद जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. Policeकर्मियों ने तुरंत दखल देकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में बसवनगुडी थाने में कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो मामले और एक जवाबी मामला शामिल है. कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है.
Bengaluru Police ने बताया कि जांच के तहत सबूतों, cctv फुटेज और संबंधित लोगों के बयानों की जांच की जा रही है. कानून का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Police विभाग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं और जनता से अपील की है कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें और किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि में शामिल न हों.
Police ने बयान में कहा कि जनता से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत Police को सूचित करें.
इससे पहले, कारवार जिले के अंकोला कस्बे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान एक फिलिस्तीनी झंडा कुछ समय के लिए लहराया गया, जिसके बाद Police को हस्तक्षेप करना पड़ा और झंडे को अपने कब्जे में लेना पड़ा. यह घटना तब घटी जब जुलूस में शामिल एक युवक ने अचानक फिलिस्तीन का झंडा निकाला और उसे लहराने लगा. Police ने तुरंत इस घटना को देखा, युवक के पास पहुंची, और उससे झंडे के बारे में पूछताछ की.
इसी बीच, चिक्कमगलुरु में एक अलग घटनाक्रम में ईद मिलाद के उत्सव के दौरान तिप्पुनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ का बैनर लगाया गया. बैनर को टीपू सुल्तान के एक बड़े कटआउट के पास लगाया गया था, जिस पर कुछ स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताई.
–
डीसीएच/
Skip to content