
New Delhi, 1 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को कहा कि Bengaluru से शुरू हुई Bengaluru-Mumbai वंदे India स्लीपर ट्रेन दोनों महानगरों के बीच यात्रा को नई रफ्तार देगी और यह कनेक्टिविटी के लिहाज से एक “गेमचेंजर” साबित होगी.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय रेलवे की एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि Bengaluru से शुरू हुई यह नई पहल देश में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक और कदम, और वह भी तकनीक और नवाचार के शहर Bengaluru से! वंदे India स्लीपर ट्रेन, Bengaluru और Mumbai के बीच कनेक्टिविटी के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी. इस ट्रेन से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और Maharashtra को फायदा होगा, जिसका विशेष लाभ युवाओं, आईटी पेशेवरों और छात्रों को मिलेगा.”
Prime Minister मोदी ने बताया कि यह ट्रेन विशेष रूप से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और Maharashtra के यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी. उन्होंने कहा कि युवाओं, आईटी पेशेवरों और छात्रों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी होगी, क्योंकि इससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और तेज होगी. Bengaluru को तकनीक और नवाचार का शहर बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां से शुरू होने वाली यह नई रेल सेवा देश के आधुनिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत करेगी.
इससे पहले रेल मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ Bengaluru-Mumbai वंदे India स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रेलवे ने कहा कि यह सेवा लंबी दूरी की रेल यात्रा में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर अनुभव प्रदान करेगी.
इससे पहले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Saturday को घोषणा की थी कि Prime Minister Narendra Modi ने देश के बुलेट ट्रेन नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. वाराणसी-New Delhi वंदे India स्लीपर एक्सप्रेस के शुभारंभ के दौरान उन्होंने बताया कि यह कॉरिडोर दिल्ली, आगरा, Kanpur, Lucknow, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, Patna और सिलीगुड़ी को जोड़ते हुए आगे गुवाहाटी तक जाएगा.
रेल मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा समय में भारी कमी आएगी. प्रस्तावित समय के मुताबिक दिल्ली से आगरा 59 मिनट, दिल्ली से Kanpur 1 घंटा 45 मिनट, दिल्ली से Lucknow 2 घंटे 12 मिनट, दिल्ली से वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट और Lucknow से वाराणसी मात्र 1 घंटा 21 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.
अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया कि बुलेट ट्रेन केवल संपन्न वर्ग के लिए होगी. उन्होंने कहा कि यह धारणा गलत है और बुलेट ट्रेन का किराया हवाई यात्रा की तुलना में काफी कम और आम लोगों की पहुंच के भीतर होगा.
उन्होंने बताया कि Government का उद्देश्य देश में तेज, आधुनिक और सुलभ परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.
–
डीबीपी
Skip to content