
Bengaluru, 28 अगस्त . कर्नाटक के Bengaluru में Friday तड़के बांडेपाल्या Police स्टेशन इलाके में मुठभेड़ के बाद एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. Policeकर्मियों पर हमला करने की कोशिश करने वाले एक संदिग्ध के पैर में Police ने गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. इस मुठभेड़ में एक Policeकर्मी के घायल होने की भी सूचना है.
यह घटना तब हुई, जब Police की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी और उसने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा. व्यक्ति की पहचान इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के सुभाषनगर निवासी 34 वर्षीय जीशान के तौर पर हुई है, जो एक खतरनाक हथियार लिए हुए था. उसकी गतिविधियों पर शक होने पर Policeकर्मी उसके पास पहुंचे और उसे रोकने की कोशिश की.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जीशान ने Police की कार्रवाई का विरोध किया और हथियार से Policeकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की. हालात बिगड़ने पर सब इंस्पेक्टर सचिन ने उस पर गोली चलाई, जिससे वह पैर में घायल हो गया.
गोलीबारी के बाद Policeकर्मियों ने जीशान को काबू में किया और हिरासत में ले लिया. जांच के तहत उसके पास मौजूद हथियार को भी जब्त कर लिया गया.
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी हथियारों की तस्करी करने वाला है और हथियारों को बनाने और उनकी सप्लाई करने में भी शामिल हो सकता है.
Police ने आरोपी के खिलाफ धारा 109, 132 और 352 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है. इस मुठभेड़ के दौरान एक Policeकर्मी घायल हो गया. घायल Policeकर्मी और जीशान, दोनों को इलाज के लिए Bengaluru के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया.
Police इस घटना की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जीशान देर रात हथियार लेकर क्यों घूम रहा था. अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या उस पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या उसका किसी अन्य अपराध से कोई संबंध है.
–
ओपी/एएस
Skip to content