
Bengaluru, 22 अक्टूबर . Bengaluru के पुलकेशीनगर में निर्माणाधीन इमारत में हुए विस्फोट की जांच एनआईए कर सकती है. Police की ओर से Thursday को बताया गया कि Bengaluru के पुलकेशीनगर में निर्माणाधीन इमारत में हुए संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अपने हाथ में ले सकती है.
शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि धमाके के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया था. एनआईए ने Bengaluru Police से इस घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही, स्थानीय Police और ‘सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स’ (एसओसीओ) टीम से भी रिपोर्ट ले ली गई है. आगे और जांच की जरूरत पड़ेगी तो एजेंसी घटनास्थल का मुआयना कर सकती है.
फिलहाल, Bengaluru Police और एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) इस घटना की जांच कर रही है. विस्फोटक उपकरण किन परिस्थितियों में इमारत तक पहुंचाया गया और इसके पीछे कौन है? इसको लेकर भी जांच की जा रही है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आईईडी को एक डिब्बे में छिपाकर रखा गया था, जिसे पार्सल के तौर पर निर्माणाधीन इमारत में पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुरक्षा स्टाफ को फोन करके कहा कि वे डिब्बा ले लें और उसे इमारत के अंदर रख दें. फोन करने वाले ने दावा किया था कि पार्सल में एक टॉर्च है.
निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा गार्ड ने डिब्बा लिया और उसे इमारत के अंदर रख दिया. बाद में जब डिब्बा खोला गया और उसकी बैटरी चालू की गई, तो धमाका हो गया. इस धमाके में वहां मौजूद एक पेंटर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की उंगली कट गई जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं.
Police अब उस अज्ञात कॉल का पता लगाने की कोशिश कर रही है. Police उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं, जिसने सुरक्षा गार्ड को पार्सल लेने के लिए कहा था. Police यह भी जांच कर रही है कि डिब्बा वहां तक कैसे पहुंचा और क्या इस विस्फोटक उपकरण को वहां रखने में कोई और भी शामिल था.
आईईडी के इस्तेमाल की बात सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई निजी दुश्मनी है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं कोई निजी विवाद तो इस धमाके की वजह नहीं है.
सुरक्षा एजेंसियां इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इसमें शामिल लोगों को बैटरी का इस्तेमाल करके आईईडी बनाने की तकनीकी जानकारी कैसे मिली? Police अब इस उपकरण के डिजाइन, इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री, और धमाका करने के तरीके की जांच करेगी.
बता दें कि Bengaluru के पुलकेशीनगर में निर्माणाधीन इमारत में हुए विस्फोट के पीछे ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) होने का संदेह है. वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने Wednesday को लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें. उन्होंने कहा कि विस्फोट के असली कारण का पता लगाने के लिए लैब रिपोर्ट का इंतजार करना होगा.
–
एसडी/पीएम
Skip to content