
Bengaluru, 5 अक्टूबर . कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने Monday को कहा कि Government Bengaluru मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीएमआरडीए) के तहत आने वाले इलाकों के लिए 10-15 साल की एक व्यापक विकास योजना तैयार कर रही है, जिसमें ट्रांसपोर्ट, हाउसिंग, पानी की सप्लाई और औद्योगिक विकास पर खास जोर दिया जाएगा.
Bengaluru मेट्रोपॉलिटन रीजन (बीएमआर) के आर्थिक विकास पर बनी सलाहकार समिति की बैठक में अपने सरकारी आवास पर बोलते हुए शिवकुमार ने कहा कि Government राज्य के आर्थिक विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र में लंबे समय के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की योजना बना रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य ने 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, जबकि Government का लक्ष्य 2037 तक इसे 400-420 बिलियन डॉलर तक बढ़ाना है.
शिवकुमार ने कहा, “इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए Bengaluru मेट्रोपॉलिटन रीजन में सुचारू परिवहन, आवास और औद्योगिक विकास के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं.”
उन्होंने कहा कि Government औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बीएमआर में नौ नए इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करने की योजना बना रही है.
उन्होंने कहा, “7,900 एकड़ जमीन पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है, जबकि अन्य 5,600 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है.”
Chief Minister ने कहा कि Government ने Bengaluru क्षेत्र में एक एआई सिटी स्थापित करने की योजना की घोषणा पहले ही कर दी है और सिंगापुर के पुंगगोल की तर्ज पर इसे विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया, “एक एआई यूनिवर्सिटी का भी प्रस्ताव है, और इसके लिए जमीन की आवश्यकता है. यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की जानी चाहिए.”
राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौडा ने कहा कि Government पीने के पानी और सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर के व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पूरे Bengaluru शहरी जिले को Bengaluru जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के दायरे में लाने का इरादा रखती है.
बायरे गौडा ने कहा, “पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पूरे Bengaluru शहरी जिले को बीडब्ल्यूएसएसबी के दायरे में लाया जाएगा. इससे पूरे जिले में पानी वितरण क्षमता और सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर का व्यवस्थित विकास हो सकेगा.”
उन्होंने कहा कि Government Bengaluru शहरी जिले में पूरे सड़क नेटवर्क की पहचान भी करेगी और इसके विकास के लिए एक व्यापक योजना तैयार करेगी.
शिवकुमार ने कहा कि नियोजित विकास और नागरिक सेवाओं की बेहतर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए Bengaluru शहरी जिले के सभी क्षेत्रों को शहरी स्थानीय निकायों के अधिकार क्षेत्र में लाया जाएगा.
बैठक में Bengaluru और उसके तेजी से विकसित हो रहे बाहरी इलाकों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार के उद्देश्य से एक व्यापक परिवहन योजना पर चर्चा की गई. Government की योजना 2037 तक मेट्रो नेटवर्क को 312 किलोमीटर और बढ़ाने की है. Bengaluru और आसपास के इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए 72 किलोमीटर के अतिरिक्त सबअर्बन रेल नेटवर्क का भी प्रस्ताव है.
अधिकारियों और सलाहकार समिति के सदस्यों ने Bengaluru के आस-पास 10 प्रमुख केंद्रों को जोड़ने वाली 210 किलोमीटर लंबी सर्कुलर रोड के निर्माण पर भी चर्चा की.
कनेक्टिविटी बेहतर करने और ट्रैफिक जाम कम करने की योजना के तहत पेरिफेरल रिंग रोड के दूसरे चरण को एनआईसीई रोड से जोड़ने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई.
बैठक में Bengaluru-तुमाकुरु, Bengaluru-मैसूरु और Bengaluru-केजीएफ कॉरिडोर को जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के निर्माण पर भी चर्चा की गई.
प्रस्तावित Mumbai -Bengaluru हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मैसूरु तक बढ़ाने के सुझाव भी दिए गए, जिससे Bengaluru और राज्य के प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.
उम्मीद है कि 2037 तक बीएमआर को हर दिन लगभग 3,600 मिलियन लीटर (एमएलडी) पानी की जरूरत होगी, और बैठक में इस क्षेत्र में पीने के पानी और औद्योगिक पानी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के उपायों पर चर्चा की गई.
शिवकुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले दशक में Bengaluru और उसके आस-पास के इलाकों की पानी की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाएं.
Government अपनी लंबी अवधि की जल प्रबंधन रणनीति के तहत ट्रीट किए गए वेस्टवॉटर (गंदे पानी) के दोबारा इस्तेमाल और झीलों को भरने पर ध्यान देगी.
Chief Minister ने घरों और उद्योगों, दोनों की ज़रूरतों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया.
Bengaluru शहरी जिले में पानी के वितरण और सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रस्तावित विस्तार से इस इलाके की बढ़ती आबादी और आर्थिक गतिविधियों को भी मदद मिलने की उम्मीद है.
Government Bengaluru मेट्रोपॉलिटन रीजन में बढ़ती आबादी की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा करने की भी योजना बना रही है.
Government ने कहा, “सभी के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है. 6 लाख से 6.5 लाख घर बनाने की योजना तैयार की गई है.”
आवास योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि तेजी से फैल रहे मेट्रोपॉलिटन रीजन में काम करने और रहने वाले लोगों को किफायती आवास मिल सके.
योजना के अनुसार, प्रस्तावित घरों में से लगभग 40,000 से 50,000 आवास इकाइयां उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी.
Government ने कहा कि प्रस्तावित आवास, परिवहन, जल और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं Bengaluru मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए व्यापक लंबी अवधि की विकास रणनीति का हिस्सा होंगी.
सलाहकार समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया कि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास Bengaluru के विस्तार के साथ-साथ चले.
Government परिवहन, औद्योगीकरण, आवास, जलापूर्ति, सीवरेज और नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को शामिल करते हुए एकीकृत योजना के माध्यम से इस क्षेत्र को अनुमानित आबादी और आर्थिक विकास के लिए तैयार करने का प्रयास कर रही है.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content