बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा आधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचीं

New Delhi, 20 नवंबर . बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चमोवा तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर Friday को New Delhi पहुंचीं.

New Delhi में वेलिस्लावा पेट्रोवा-चमोवा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘एक्स’ पर कहा, “यह यात्रा India और बुल्गारिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने का अवसर प्रदान करेगी.”

आज ही के दिन वेलिस्लावा पेट्रोवा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक करेंगी. इसके साथ ही वह President भवन में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी. Saturday को वेलिस्लावा पेट्रोवा की New Delhi के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक तय है.

पिछले महीने विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और बुल्गारिया के उप विदेश मंत्री क्रिस्टो पोलेंडाकोव ने ‘भारत-बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श’ की सह-अध्यक्षता की थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने ‘भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते’ (एफटीए) को जल्द लागू करने पर जोर दिया.

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बुल्गारिया के उप विदेश मंत्री क्रिस्टो पोलेंडाकोव के साथ ‘भारत-बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श’ की सह-अध्यक्षता की.”

इसमें कहा गया है कि उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिनमें Political जुड़ाव, व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, एआई, अंतरिक्ष, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं. दोनों पक्षों ने India और 27 देशों वाले समूह (ईयू) के बीच व्यापार समझौते को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया.

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “दोनों पक्षों ने भारत-ईयू एफटीए को जल्द लागू करने पर जोर दिया, जिससे आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.”

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, India और बुल्गारिया के बीच लंबे समय से गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं. दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क और सांस्कृतिक संबंध 1954 में राजनयिक संबंध स्थापित होने से भी पहले के हैं. यहां तक कि 8वीं शताब्दी ईस्वी में भी दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क के प्रमाण मिलते हैं.

पिछले छह दशकों में India और बुल्गारिया ने एक करीबी, सौहार्दपूर्ण और बहुआयामी रिश्ता विकसित किया है. यह बहुआयामी रिश्ता निरंतरता और आपसी समझ के आधार पर फला-फूला है और समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल गया है.

–

ओपी/एएस