
Mumbai , 2 नवंबर . Bollywood के महानायक अमिताभ बच्चन दशकों से हर Sunday अपने घर के बाहर आने वाले फैंस से मिलते रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने अपने फैंस से मिलने की परंपरा नहीं छोड़ी. हालांकि, इस बार उनका ‘Sunday दर्शन’ पहले से काफी अलग रहा.
1 नवंबर को अमिताभ बच्चन Mumbai के जुहू स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, लेकिन इस बार वह बुलेटप्रूफ शीशे से बने सुरक्षा घेरे के अंदर खड़े नजर आए. उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे. अमिताभ की इस तस्वीर ने फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.
दरअसल, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने Monday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. एसोसिएशन ने Maharashtra के Chief Minister और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से फिल्मी हस्तियों को घर से लेकर शूटिंग सेट तक पुख्ता सुरक्षा देने की मांग की है. एसोसिएशन ने पोस्ट में लिखा कि अमिताभ बच्चन को बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे देखकर पूरा फिल्म जगत हिल गया है.
एआईसीडब्ल्यूए ने पोस्ट के टाइटल में लिखा, ‘सपनों के शहर में डर: Bollywood के महानायक अब बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे.’ इसके साथ ही लिखा, ‘बुलेटप्रूफ शीशा, लेकिन डर अब भी कायम : एआईसीडब्ल्यूए ने Bollywood की सुरक्षा की मांग की.’
इसके बाद एसोसिएशन ने लिखा, ”एआईसीडब्ल्यूए माननीय Chief Minister और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए पूरी और पुख्ता सुरक्षा की मांग करता है. Sunday को भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अपने फैंस से मिलते देखना पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर देने वाला था.”
उन्होंने आगे लिखा, ”चार दशकों से भी ज्यादा समय से अमिताभ बच्चन हर Sunday को जुहू स्थित अपने घर जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते रहे हैं. उनसे मिलने के लिए देश और विदेश से लोग आते हैं. उनके लिए अमिताभ की एक झलक पाना किसी सपने के सच होने जैसा है. 84 साल की उम्र में उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि Mumbai में उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए इस तरह के इंतजाम करने पड़ेंगे. यह घटना उनके घर से जुड़ी बम की धमकी और जुहू में Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सामने आई है. ये दोनों घटनाएं दिखाती हैं कि हालात कितने गंभीर हो चुके हैं.”
एआईसीडब्ल्यूए ने पोस्ट में लिखा, ”लोगों ने अब तक बुलेटप्रूफ कारों के बारे में सुना था. लेकिन अब उन्होंने एक सुपरस्टार को अपने घर से बाहर निकलकर बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर उन लोगों से मिलते देखा है, जो उनसे प्यार करते हैं. भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह तस्वीर हमेशा याद रखी जाएगी. देश में पहले कभी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. Bollywood ने पहले कभी गैंगस्टरों के इस स्तर के डर और आतंक के बीच काम नहीं किया है. Mumbai ने भी ऐसा दौर नहीं देखा है. साल 2026 में किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. आज फिल्मी हस्तियां अपने घरों से बाहर निकलने या शूटिंग पर जाने से भी हिचकिचाती हैं. अमिताभ बच्चन को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है और उनके बेटे अभिषेक बच्चन, जो बहुत कम बाहर निकलते हैं, अब अपने पिता की सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़े हैं.”
एआईसीडब्ल्यूए ने Government से सवाल करते हुए कहा, ”क्या Bollywood को आज और भविष्य में भी डर के साए में जीना पड़ेगा? क्या फिल्मी हस्तियां पहले की तरह आजादी से घूम सकेंगी और खुले में शूटिंग कर सकेंगी? क्या उनके परिवार सुरक्षित हैं? क्या Government और Mumbai Police फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के मन से यह डर खत्म कर पाएगी? ऐसे माहौल में लोग कैसे काम करेंगे, कुछ नया बनाएंगे और आजादी से सांस ले पाएंगे?रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई फिल्मी हस्तियों के घरों की रेकी की जा रही है. आशंका है कि कई अन्य लोगों को भी निशाना बनाया जा सकता है. अगर यह डर जारी रहा तो Bollywood पर ताला लग जाएगा और यहां काम करने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों की तलाश करनी पड़ेगी.”
एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने Maharashtra के Chief Minister और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से फिल्मी हस्तियों के घरों और शूटिंग सेट पर सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की है. उन्होंने गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की भी मांग की है. एआईसीडब्ल्यूए पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ खड़ा है. भारतीय सिनेमा का घर Mumbai कभी भी डर के साए में नहीं रहना चाहिए.
एआईसीडब्ल्यूए की यह मांग ऐसे समय आई है, जब Mumbai में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. 18 अक्टूबर 2026 को Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू इलाके में फायरिंग हुई थी. टाइगर उस समय फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे. हमलावरों ने उनकी कार पर कई गोलियां चलाई थीं. इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था. इस मामले की जांच के दौरान Police ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
इसके कुछ दिन बाद 23 अक्टूबर को Mumbai की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. इस ईमेल में मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन के घर जलसा और गायक दिलजीत दोसांझ के Mumbai कॉन्सर्ट स्थल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. ईमेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच जलसा को निशाना बनाने की बात भी कही गई थी. इसके अलावा 31 अक्टूबर को एक स्कूल में ग्रेनेड हमले की धमकी का भी जिक्र था. ईमेल की जानकारी मिलने के बाद Mumbai Police और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं. जिन जगहों का नाम ईमेल में था, वहां सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई. Police ने ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू की थी.
–
पीके/एबीएम
Skip to content