बुलडोजर की वजह से बदनाम हुआ यूपी, घृणा की राजनीति नहीं चलेगी : सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा

Lucknow, 13 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) के प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने बुलडोजर की राजनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को बुलडोजर का प्रतीक बताते हैं. वो ही बताते हैं कि उनकी नीतियां कितनी दमनकारी रही हैं. इस बुलडोजर की वजह से उत्तर प्रदेश बदनाम हुआ है.

आशुतोष वर्मा ने कहा, “हंसी-मजाक अलग होता है, लेकिन अगर गंभीरता से देखें, तो India कभी भी इस तरीके की नीतियों का समर्थन नहीं करता. उत्तर प्रदेश कभी इस तरीके की नीतियों का समर्थन नहीं करता. आम जनता की साइकिल है और साइकिल से ये लोग वापस जाएंगे. मैं बता रहा हूं, हम लोग बहुत शांति और प्रेम-सद्भाव वाले लोग हैं. यहां पर इस तरीके की घृणा की राजनीति नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल अभी भी भाजपा के गले की हड्डी बना हुआ है. भाजपा ने बहुत कोशिश की थी कि किसी तरीके से मानसून सत्र में इस बिल को लेकर आएं, लेकिन पर्याप्त नंबर नहीं हो पाए. हवा चलाई गई कि भाजपा ने Samajwadi Party के सांसदों को तोड़ लिया, लेकिन सपा टस से मस नहीं हुई. एक-एक सांसद मजबूती से खड़ा रहा. अब भाजपा के पास विकल्प बंद हो गए हैं, इसलिए इस तरीके के विशेष सत्र की बात भी नहीं कर रही है.

एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के गठबंधन को लेकर सपा प्रवक्ता ने कहा कि India के लोकतंत्र में कभी भी कोई भी गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ सकता है. इसका सम्मान है. ये लोकतांत्रिक व्यवस्था है, लेकिन बहुत देर कर दी आते-आते. मुझे लगता है कि अगले एक महीने के अंदर हो सकता है कि इस प्रदेश में आचार संहिता लग जाए और उसके एक महीने के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा चुनाव हो जाए. दो महीने से भी कम समय बचा हुआ है, तब एक नया गठबंधन बनेगा, सीटों पर उम्मीदवार तय करेंगे और उसके बाद वो चुनाव लड़ेंगे, तो वस्तुतः इस समय चुनाव की लाइन में वो खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने फॉर्म भरना शुरू किया है, अभी एग्जामिनेशन सेंटर ढूंढेंगे और उस पर बैठेंगे. फिलहाल लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और Samajwadi Party की है. Samajwadi Party ने पिछले डेढ़-दो सालों में सारी चीजें तैयार कर ली हैं. जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी, हमारे उम्मीदवार अपने क्षेत्र में अपना काम कर चुके होंगे.

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि न उन्हें इतिहास समझ में आता है, न भविष्य. राजनीति में सम्मान करना सीखिए, जनता आपको सम्मान देगी. राजनीति में कटाक्ष करेंगे, जनता आपको अलग कर देगी. कांग्रेस की मजबूरी है कि कांग्रेस को जो देश का बड़ा चुनाव लड़ना है, उस पर नैरेटिव अभी तक बना नहीं पाई है और मुझे लगता है कि इस समय उत्तर प्रदेश में उसको ध्यान देना चाहिए.

–

एबीएम