
New Delhi, 4 सितंबर . दिल्ली Police ने Friday को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर हुए भारी हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को Police ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है.
यह पूरा मामला एक वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में आया था, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज खुद दावा कर रहा था कि उसने सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता का सिर फोड़ दिया था. वीडियो में उसने डींग मारते हुए कहा था कि दिल्ली Police ने उसके Political संबंधों की वजह से उसे छोड़ दिया.
वायरल क्लिप में भारद्वाज कथित तौर पर कह रहा है कि संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें 60 टांके लगे. इस वीडियो के सामने आने के बाद सीजेपी और कई विपक्षी दलों ने दिल्ली Police पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. संगठन का कहना था कि राजधानी के बीचों-बीच एक दलित परिवार पर हमला हुआ और आरोपी खुलेआम घूम रहा है.
इसी को लेकर Friday को सीजेपी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट Police स्टेशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए. प्रदर्शन के बाद Police ने 72 घंटे के अंदर आरोपी को पॉक्सो, एससी/एसटी एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था.
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि संगठन ने Police के सामने कई मांगें रखीं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब संजय कुमार के सिर में इतनी गंभीर चोट लगी है तो First Information Report में हत्या के प्रयास की धारा क्यों नहीं लगाई गई. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हत्या के प्रयास का दावा किया है, इसलिए मामले में संबंधित धारा जोड़नी चाहिए.
संगठन ने दलित परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण एससी-एसटी एक्ट की धाराओं को सख्ती से लागू करने और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी अपनी कानूनी टीम भेजी, जबकि सीजेपी के वकील प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे. प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल डीसीपी से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content