बुलंदशहर में युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, दोनों पैर में लगी गोली

बुलंदशहर, 15 नवंबर . उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में डायग्नोस्टिक सेंटर में अपनी सहकर्मी युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Police के अनुसार, खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाली युवती पर उसके सहकर्मी असद ने चाकू से हमला कर दिया था. इस घटना के बाद Police आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए Police टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की.

बताया गया कि Police आरोपी को चाकू की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी. इसी दौरान मुड़ाखेड़ा बंबे के पास आरोपी ने Police टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी. अचानक हुई फायरिंग से Policeकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. Police टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान Police की गोली आरोपी असद के दोनों पैरों में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.

इसके बाद Policeकर्मियों ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. Police ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और युवती पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है.

Police अधिकारियों ने बताया कि मुड़ाखेड़ा बंबे के पास हुई मुठभेड़ के दौरान Police की जवाबी फायरिंग में आरोपी असद के दोनों पैरों में गोली लग गई. घायल आरोपी को Police ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. Police ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

इसी क्रम में बीते दिनों शामली में देर रात Police और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी आकाश और रविकांत गोली लगने से घायल हो गए थे. मुजफ्फरनगर निवासी मदनपाल की बेटी मनीषा की शादी शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी अरुण के साथ हुई थी. भाई दूज के अवसर पर मनीषा का 22 वर्षीय भाई अंकुश पाल अपनी बहन के घर टीका कराने आया था. घर लौटते समय बदमाशों की गोली से अंकुश की मौत हो गई थी.

–

पीएम