बुलंदशहर में पत्नी की पिटाई के आरोप में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर एफआईआर

बुलंदशहर, 5 सितंबर . उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ नगर कोतवाली Police ने First Information Report दर्ज की है. Police ने यह कार्रवाई उनकी पत्नी अर्चना पंडा की शिकायत के आधार पर की है.

मामले में मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामला दो सितंबर का बताया जा रहा है. शिकायत के अनुसार, गुड्डू पंडित उनके आवास पर पहुंचे और दरवाजा खोलने में देरी को लेकर विवाद के बाद उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की.

अर्चना पंडा ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने Police को घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है. इस घटना से संबंधित एक वीडियो social media पर भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है.

शिकायत में अर्चना पंडा ने पूर्व विधायक, उनके परिवार और समर्थकों से खुद तथा अपने नौ वर्षीय बेटे की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं.

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर First Information Report दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है. Police ने उपनिरीक्षक वीरेंद्र शर्मा को मामले की विवेचना सौंपी है. गुड्डू पंडित बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से Samajwadi Party और बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं.

विकेटी/एएस