बुजुर्गों को बैंक से निकलते ही बनाता था निशाना, 80 हजार की स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 13 सितंबर . द्वारका जिला Police की एंटी-बर्गरी सेल ने बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले एक कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 9 सितंबर को छावला इलाके में हुई स्नैचिंग की वारदात में शामिल होने की बात बताई है.

Police उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक उर्फ छोटे (35) के रूप में हुई है. Police ने उसके कब्जे से छीनी गई रकम में से 40,400 रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा, छीनी गई रकम से खरीदा गया एक एलईडी टीवी भी जब्त किया गया है.

उन्होंने बताया कि श्याम विहार फेज-II, दीनपुर, छावला, नजफगढ़ में 88 वर्षीय हरीश चंद से एक छोटा बैग छीना गया था. बैग में 80 हजार रुपये नकद, केनरा बैंक की चेकबुक और चश्मा रखा था. मामले में छावला थाने में केस दर्ज किया गया था.

द्वारका जिला डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर सड़क अपराध और स्नैचिंग की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई. इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में हेड constable परवीन कुमार, हेड constable कृष्ण, हेड constable अनिल और constable आशीष की टीम ने एसीपी/ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में जांच शुरू की.

जांच के दौरान Police ने घटनास्थल और आरोपी के संभावित भागने वाले रास्तों पर लगे करीब 100 से 125 cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में सामने आया कि वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए अपनी टी-शर्ट उतारकर कपड़े बदल लिए थे. cctv और तकनीकी निगरानी के साथ Police ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बैग, चेकबुक और चश्मा घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिया था, जबकि 80 हजार रुपये अपने पास रख लिए. Police के अनुसार, आरोपी बैंक जाकर नकदी निकालने वाले बुजुर्गों की पहचान करता और सुनसान स्थान मिलने पर उनका पीछा कर नकदी व अन्य सामान छीन लेता था. आरोपी ने 39,600 रुपये खर्च कर दिए थे, जबकि 40,400 रुपये Police ने बरामद कर लिए. चेकबुक और चश्मे वाले बैग की बरामदगी के प्रयास जारी हैं. Police मामले में आगे की जांच कर रही है.

पीएम