बीजेपी सांसद राघव चड्ढा उज्बेकिस्तान की सिनेट स्पीकर से मिले, ब्रिक्स संसदीय फोरम का दिया न्योता

समरकंद (उज्बेकिस्तान), 5 सितंबर . भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने Saturday को उज्बेक संसद के उच्च सदन की अध्यक्ष तंजिला नारबायेवा से मुलाकात की और उन्हें इस अक्टूबर दिल्ली में होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में आने का न्योता दिया.

चड्ढा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया, “समरकंद में मुझे उज्बेकिस्तान की ओली मजलिस (संसद) की सीनेट चेयरपर्सन तंजिला नारबायेवा से मिलने का मौका मिला.”

नारबायेवा उज्बेकिस्तान के उच्च सदन की पहली महिला चेयरपर्सन हैं. इससे पहले, वह 2016 से 2019 के बीच उज्बेकिस्तान की उप Prime Minister और महिला समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं.

बीजेपी के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “उन्हें 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करना खुशी की बात थी. इस फोरम की मेजबानी इस साल अक्टूबर में दिल्ली में भारतीय संसद की अध्यक्षता में की जाएगी. India ने इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता का अपना चौथा कार्यकाल शुरू किया है. इसके तहत India समूह की गतिविधियों के समन्वय, बैठकों की मेजबानी और वार्षिक एजेंडा तय करने की जिम्मेदारी निभा रहा है.”

बीजेपी सांसद ने कहा, “हमने India और उज्बेकिस्तान के बीच बढ़ते रिश्तों पर बात की. उन्होंने (तंजिला नारबायेवा) India और हाल ही में उज्बेकिस्तान की सफल यात्रा करने वाले पीएम Narendra Modi के बारे में बहुत अच्छे से बात की और India आने में गहरी दिलचस्पी दिखाई. हम India में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.”

चड्ढा अभी उज्बेकिस्तान के समरकंद में हैं. वह Friday से शुरू हुए तीन दिवसीय 12वां अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) युवा सांसदों का वैश्विक सम्मेलन में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

Thursday को चड्ढा ने एक्स पोस्ट में इस सम्मेलन के लिए चुने जाने पर खुशी जताई थी. उन्होंने कहा, “4-6 सितंबर तक समरकंद, उज्बेकिस्तान में युवा सांसदों के 12वें इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस प्रतिनिधिमंडल के लिए मुझे नामांकित करने के लिए मैं उपPresident (सी.पी. राधाकृष्णन) का आभारी हूं.”

केआर/