
बीजापुर, 18 नवंबर . छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है. उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर के जंगलों में चलाए गए जॉइंट सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया है. डंप से 50 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल बरामद किए गए हैं.
माना जा रहा है कि इन बीजीएल सेल का इस्तेमाल Naxalite आईईडी विस्फोटक बनाने और सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की तैयारी में कर रहे थे. समय रहते डंप मिलने से एक बड़ा हमला टल गया है.
Police को खुफिया सूचना मिली थी कि पुजारीकांकेर के जंगल में नक्सलियों ने विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है. सूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केरिपु की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्चिंग के दौरान जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई. जब उन स्थानों की गहन तलाशी ली गई, तो जमीन में छिपाकर रखे गए डंप से 50 बीजीएल सेल बरामद हुए. बरामद बीजीएल सेल के संबंध में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है.
बीजापुर Police की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बीजीएल सेल का इस्तेमाल आमतौर पर Naxalite बीजीएल लॉन्चर और आईईडी ब्लास्ट में करते हैं. बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में पहले भी बीजीएल सेल से सुरक्षा बलों पर हमले हो चुके हैं. ऐसे में 50 सेल की बरामदगी को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है.
बीजापुर Police ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान और डी-माइनिंग की कार्रवाई चलाई जा रही है. Police ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें. संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
इससे पहले भी बीजापुर जिले में थाना पामेड़ एवं गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादी डंप की बरामदगी की थी. पामेड़ क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने 103 बीजीएल सेल बरामद किया था.
–
ओपी/पीएम
Skip to content