
बीजापुर, 20 सितंबर . छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में Police ने जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद किया है. Police के मुताबिक, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एके-47 समेत चार हथियार और कुल 76 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
Police के अनुसार, Police अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त Police अधीक्षक नक्सल अमन झा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के बाद थाना भैरमगढ़ से Police बल को ग्राम उतला के जंगल की ओर रवाना किया गया. अभियान से पहले अनुविभागीय अधिकारी Police भैरमगढ़ नवीन एक्का ने जवानों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश और ब्रीफिंग दी.
Police टीम ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उतला के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया. इसी दौरान जवानों को जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया एक डम्प मिला. Police ने डम्प को बाहर निकालकर उसकी जांच की तो उसमें हथियार और कारतूस मिले.
Police के मुताबिक, बरामद सामग्री में एक एके-47 रायफल, एक 315 बोर रायफल, एक सिंगल शॉट रायफल और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल है.
इसके अलावा Police ने एके-47 की दो मैगजीन, एके-47 के 45 जिंदा राउंड, 9 एमएम के 25 जिंदा राउंड और 315 बोर रायफल के 6 जिंदा राउंड बरामद करने की बात कही है. इस तरह ऑपरेशन में कुल 76 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
Police का कहना है कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से संगठन की गतिविधियों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही है. इसी प्रक्रिया में मिली सूचनाओं के आधार पर जंगलों में छिपाए गए हथियारों और अन्य सामग्री की तलाश भी की जा रही है.
Police के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. Police का दावा है कि इन प्रयासों से आत्मसमर्पण करने वालों का Police और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल रही है.
Police ने उतला के जंगल से बरामद हथियारों और कारतूसों को थाना भैरमगढ़ लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. Police अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों को कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं.
Police के मुताबिक, जिले के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की ओर से लगातार सर्चिंग और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content