बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया कन्या पूजन, कहा- नवरात्र में देशभर में भक्ति का भाव

बीकानेर, 19 अक्टूबर . शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने बीकानेर स्थित आवास पर कन्या पूजन किया. नवमी के दिन आयोजित इस पूजन में उन्होंने नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया.

Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “नवरात्र के दिनों में पूरे देश में भक्ति और आध्यात्मिक साधना का एक गहरा भाव छा जाता है. आराधना और साधना को लेकर नागरिकों में विशेष उत्साह रहता है. इस परंपरा को निभाने के लिए मैं भी हर साल बीकानेर आता हूं. आज भी मैं बीकानेर में हूं और नवमी के दिन नौ कन्याओं के पूजन की रस्म में शामिल हुआ, मुझे उनका आशीर्वाद मिला.”

उन्होंने आगे बताया कि इस साल शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रही हैं, इसलिए आज नवमी का पर्व मनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “इस दिन हम नौ कन्याओं की पूजा करते हैं. बीकानेर में यह एक बहुत पुरानी परंपरा है, क्योंकि इस शहर की नींव रखने में मां करणी की अहम भूमिका थी. बीकानेर के लोग नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ, आध्यात्मिक साधना और कन्या पूजन करते हैं. आज मैं उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं. मैं देशवासियों को शारदीय नवरात्र और विजयादशमी की शुभकामनाएं देता हूं और यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है.”

वहीं, Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “या देवी सर्वभूतेषु कन्या रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ आज शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर बीकानेर स्थित निवास पर कन्या पूजन किया. देवी मां सभी देशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंदमय जीवन प्रदान करें, यही मंगलकामना है.”

इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोए, उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए. उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है. भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उनकी पूजा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

–

एएस