
Bhopal , 24 अक्टूबर . Madhya Pradesh Government के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बीएचईएल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में बिजली की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले पांच महीनों में क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में बिजली का बुनियादी ढांचा तैयार कर सभी पात्र रहवासियों को स्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी.
मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बीएचईएल के कार्यकारी निदेशक (ईडी) और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि बीएचईएल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. हाल ही में बिजली की लंबी कटौती के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था.
मंत्री ने कहा कि बैठक में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है. सबसे पहले यह सुनिश्चित किया गया है कि बीएचईएल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे. इसके साथ ही अगले पांच महीनों के भीतर एमपीवी के माध्यम से पूरे क्षेत्र में बिजली का बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्थायी बिजली कनेक्शन मिल सके.
उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एडीएम, एसडीएम, बीएचईएल और एमपीवी के अधिकारी संयुक्त रूप से काम करेंगे. सभी संबंधित विभाग मिलकर योजना को अमलीजामा पहनाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र के निवासियों को नियमित रूप से बिजली मिलती रहे.
विश्वास सारंग ने कहा कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को अस्थायी व्यवस्था के बजाय स्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे. Government का प्रयास है कि बिजली की समस्या का स्थायी समाधान हो और लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती तथा कनेक्शन संबंधी परेशानियों से राहत मिले.
मंत्री ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आज मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में बीएचईएल के ईडी, प्रशासकीय अधिकारियों, एमपीईबी, Police एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में बीएचईएल क्षेत्र अंतर्गत समस्त झुग्गी बस्तियों में स्थायी रूप से बिजली कनेक्शन प्रदाय करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. स्थायी रूप से बिजली कनेक्शन प्रदाय होने से रहवासियों को सुचारु रूप से बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी जिससे उन्हें बार-बार बिजली की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content