बिहार: 14.78 करोड़ रुपए से विकसित हुआ भोजपुर का प्राचीन देव सूर्य मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

Patna, 14 नवंबर . बिहार में छठ महापर्व के अवसर पर Chief Minister सम्राट चौधरी ने Saturday को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिले के तरारी स्थित प्राचीन देव सूर्य मंदिर परिसर में 14.78 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य ऊर्जा के शाश्वत स्रोत हैं और समस्त सृष्टि को जीवन एवं ऊर्जा प्रदान करते हैं. बिहार में सदियों से सूर्य उपासना की परंपरा रही है और छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

Chief Minister ने लोक सेवक आवास से विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए राज्यवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देव सूर्य मंदिर अत्यंत प्राचीन और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है. यहां भगवान सूर्य की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर परिसर में काफी पुरानी मूर्तियां भी स्थापित हैं. इसके विकास से धार्मिक पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में विकास कार्य पूरे होने से आम लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इससे इस धार्मिक स्थल की महत्ता और बढ़ेगी. राज्य Government धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. Chief Minister ने कहा कि छठ बिहार का प्रमुख पर्व है. इस महापर्व में लोग पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान की आराधना करते हैं. राज्य Government छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न घाटों का निर्माण और विकास करा रही है.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए. सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. Chief Minister ने राज्यवासियों से छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा, शांति और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर मनाने की अपील की. उन्होंने भगवान से बिहार की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना भी की. कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंदिर परिसर में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि परिसर में जी प्लस वन मंगल भवन का निर्माण कराया गया है. इससे शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के आयोजन के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के ठहरने और विश्राम करने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा छठ घाट का निर्माण कराया गया है. मंदिर परिसर की चहारदीवारी, पाथ-वे और मुख्य द्वार का भी आकर्षक ढंग से निर्माण किया गया है. इन सुविधाओं से मंदिर परिसर अधिक सुंदर और व्यवस्थित होगा तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी.

इस अवसर पर उप Chief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित Chief Minister और पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद, विधायक, भोजपुर के जिलाधिकारी, Police अधीक्षक अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम से जुड़े.

–

एमएनपी/डीकेपी