बिहार: सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत की पुष्टि, रुक-रुककर हो रहे धमाके

सीवान, 23 अक्टूबर . बिहार के सीवान जिले में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. घटना जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है. विस्फोट के बाद मकान का अगला हिस्सा ढह गया और मलबा सड़क पर बिखर गया. घटनास्थल पर अभी भी रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं, जिसके कारण राहत और बचाव कार्य में सावधानी बरती जा रही है.

Police ने पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है.

सीवान के Police अधीक्षक India सोनी ने बताया कि Friday शाम करीब 5:20 बजे जामो थाना अंतर्गत आलमपुर गांव, आंद्रू पंचायत में विस्फोट की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में पटाखे बनाने के दौरान यह हादसा हुआ.

उन्होंने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि, ग्रामीणों और मुखिया से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार में कुल सात सदस्य थे. लगातार रुक-रुककर हो रहे धमाकों के कारण फिलहाल अन्य लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.

एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मेडिकल टीम पहुंच चुकी है. चिकित्सकीय टीम की पुष्टि के बाद ही मृतकों की संख्या के संबंध में पूरी जानकारी दी जा सकेगी. इसके अलावा, फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है, जो घटनास्थल से नमूने एकत्र करेगी. Police, अग्निशमन विभाग, मेडिकल टीम और बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं.

घटनास्थल पर पहुंचे India सोनी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर रहने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि मकान में विस्फोटक सामग्री मौजूद होने और लगातार धमाके होने के कारण लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

पटाखा निर्माण के लाइसेंस को लेकर एसपी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित परिवार के पास पुराना लाइसेंस था और वह करीब 20 वर्षों से पटाखे बनाने का काम कर रहा था. हालांकि, Police इस दावे का सत्यापन करेगी.

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी कि पटाखे कहां से लाए जाते थे और उनका निर्माण वैध लाइसेंस के तहत हो रहा था या नहीं. एसपी ने यह भी कहा कि इस बार प्रशासन ने सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) और थाना प्रभारियों (एसएचओ) को लाइसेंस तथा पटाखा निर्माण से जुड़ी गतिविधियों का सत्यापन करने का निर्देश दिया था. इस मामले में सत्यापन के दौरान कोई कमी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल, Police और संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं. विस्फोट के वास्तविक कारणों और परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति की जानकारी जांच तथा चिकित्सकीय पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

–

एमएनपी/एएसएच