बिहार : सीतामढ़ी में खेत में दौड़ रहा था करंट, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

सीतामढ़ी, 3 अक्टूबर . बिहार के सीतामढ़ी जिले में Saturday तड़के खेत में बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला स्थित वार्ड नंबर-5 की है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है.

जानकारी के मुताबिक, Saturday तड़के करीब तीन बजे तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खूंटे से खुलकर कहीं चली गई थी. भैंस की तलाश में इस्लाम मंसूरी अंधेरे में ही घर से निकले और आसपास के खेतों में खोजबीन करने लगे. इसी दौरान एक धान के खेत के पास पहुंच गए.

बताया जा रहा है कि धान की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगे बिजली के तार लगाए गए थे. इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था. अंधेरा होने के कारण इस्लाम मंसूरी को तार दिखाई नहीं दिए और वह उसकी चपेट में आ गए. करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. काफी देर तक इस्लाम मंसूरी के घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी रुबैदा खातून उन्हें तलाशते हुए खेत की ओर पहुंचीं. वहां पति को बेसुध पड़ा देखकर वह उनके पास गईं और उन्हें बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान वह भी बिजली के तार की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने या मौके पर पहुंचे गांव के ही असमत अली भी करंट की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी भी मौत हो गई. वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. मौके से दो जंगली सूअरों के शव भी बरामद किए गए हैं.

इससे आशंका जताई जा रही है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. Police बिजली के तार लगाए जाने के मामले में भी छानबीन कर रही है. तीन ग्रामीणों की मौत से तकिया टोला और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.

–

एमएनपी/एएस