बिहार : सीएम सम्राट ने किया ‘रबी महाअभियान’ का शुभारंभ, कहा- वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

Patna, 15 अक्टूबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना जरूरी है. इससे कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम करने तथा किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

सीएम सम्राट चौधरी ने Chief Minister सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष के सामने 38 किसान जागरूकता वाहनों और दो ज्ञान वाहनों सहित कुल 40 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाहन राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं, उन्नत खेती की तकनीकों और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाएंगे. इस महाअभियान का उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना, पात्र किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

अभियान के दौरान किसानों को गेहूं, मक्का, दलहन और तिलहन की उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण कृषि उपादानों के इस्तेमाल तथा बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी. महाअभियान के तहत कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान उपलब्ध कराने और फसल प्रत्यक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.

प्रखंड स्तर पर अनुदानित दरों पर कृषि उपादानों के वितरण तथा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने पर भी जोर रहेगा. गेहूं की खेती में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए जीरो टिलेज और सीड ड्रिल मशीनों के जरिए उन्नत बुआई तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा. इन तकनीकों से खेती की लागत घटाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी.

अभियान के दौरान किसान मेला, किसान पाठशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषि परिभ्रमण, प्रक्षेत्र दिवस और किसान गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा. कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान-2026 के जरिए किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी.

इसके अलावा संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी की जांच, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा. इस अवसर पर उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

–

एमएनपी/एसके