
Patna, 23 अगस्त . बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Saturday को New Delhi स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों, संगठन महामंत्रियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
बैठक में Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर तक और प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनता के साथ निरंतर संवाद कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसेवा से जुड़े अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई.
संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन मिला है. भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं. कार्यकर्ताओं की मेहनत, सेवा भावना और समर्पण के बल पर पार्टी लगातार मजबूत हो रही है.
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने के संकल्प के साथ काम कर रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में संगठन की जिम्मेदारी है कि केंद्र और राज्य Government की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विचार, अनुशासन, सेवा और समर्पण के आधार पर संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की प्राथमिकता है. बिहार भाजपा भी बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त करने तथा जनसेवा के संकल्प को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व और Prime Minister के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content