
Patna, 13 अक्टूबर . बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए नाव हादसे पर नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इस हादसे में अब तक 11 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. बिहार Government ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है, जबकि विभिन्न दलों के नेताओं ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
Chief Minister ने घोषणा की कि राज्य Government की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. साथ ही प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
India के उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने भी वैशाली में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया है. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना में हुई जानमाल की क्षति से मुझे गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें. मेरी प्रार्थनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं उन लोगों की सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना करता हूं जो अभी लापता हैं.
Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों, विशेषकर मासूम बच्चों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक है. चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाई जाए, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए.
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बच्चों सहित कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की.
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस ने भी हादसे पर दुख जताया था. तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों को राहत-बचाव तथा उपचार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. वहीं कांग्रेस ने इसे हृदयविदारक घटना बताते हुए पीड़ित बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
Tuesday शाम राघोपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और बच्चे पानी में डूब गए.
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 11 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है तथा अन्य लोगों की तलाश जारी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
–
एएमटी/
Skip to content