
बिहारशरीफ, 29 नवंबर . घर में खुशियों का माहौल था. पत्नी की शिक्षक पद पर नौकरी लगी थी. परिवार के लोग इस खुशी को भगवान के दरबार में जाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहते थे. मन्नत पूरी होने पर मां छिन्नमस्तिका के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सभी Jharkhand के रजरप्पा मंदिर रवाना हुए थे. यात्रा करने वाले या उनके परिजनों में से किसी ने नहीं सोचा था कि जिस यात्रा की शुरुआत खुशी और आस्था के साथ हुई है, वह जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन जाएगी. हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा है.
Jharkhand के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार के 13 लोगों की जान ले ली. हादसे की खबर से बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव में मातम पसरा है. नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र के जंघारो गांव के रहने वाले परिवार के सदस्य Saturday को स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर के लिए निकले थे. वाहन में कुल 14 लोग सवार थे. सभी एक ही परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार थे.
रांची-Patna राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामगढ़ के पैंकी गांव के पास स्कॉर्पियो और हाइवा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन में सवार लोग अंदर फंस गए. स्थानीय लोगों और Police ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला. इस दुर्घटना में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
मृतकों में मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के निदेशक विवेकानंद कुमार, उनकी पत्नी अमृता देवी, मां प्रविला देवी, बेटी सोनाली और बेटे शुभम भी शामिल हैं. परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे. एक साथ परिवार के इतने लोगों की मौत ने गांव के लोगों को भीतर तक झकझोर दिया है.
ग्रामीणों के अनुसार, अमृता देवी की शिक्षक पद पर नौकरी लगी थी. इसी खुशी में परिवार ने रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने और मन्नत पूरी करने की योजना बनाई थी. जिस घर में नई नौकरी मिलने की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब अपनों को खोने का मातम है. हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
विवेकानंद की मामी फूला देवी ने बताया कि सभी लोग पूजा करने गए थे, लेकिन इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया. जंघारो गांव में हर तरफ गमगीन माहौल है. जिन बच्चों और परिजनों के साथ परिवार ने मंदिर में पूजा करने और खुशियां साझा करने का सपना देखा था, वे अब लौटकर नहीं आएंगे. सभी इस घटना से स्तब्ध हैं.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content