बिहार: रक्सौल में पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, व्हाट्सऐप ओटीपी भेजने के आरोप में दो गिरफ्तार

मोतिहारी, 27 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में Pakistanी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का Police ने खुलासा किया है. इस मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य पांडेय और राजा कुमार के रूप में हुई है. Police ने दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मोबाइल फोन की जांच में Pakistanी एजेंट को ओटीपी उपलब्ध कराने और इसके बदले रुपए का भुगतान किए जाने से संबंधित साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है.

Police के अनुसार, 25 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा Police ने एक मामले के अनुसंधान के दौरान रक्सौल थाना को इस नेटवर्क के संबंध में सूचना दी थी. सूचना में बताया गया था कि रक्सौल बाजार से कुछ लोग भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने के लिए आने वाले ओटीपी Pakistanी एजेंटों को भेज रहे हैं. इसके बदले संबंधित लोगों को मोटी रकम उपलब्ध कराई जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, Pakistanी एजेंट इन ओटीपी का इस्तेमाल कर भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप अकाउंट बनाते थे. इन अकाउंट का उपयोग भारत-विरोधी जासूसी गतिविधियों में किए जाने की आशंका जताई गई है. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए रक्सौल Police और विजयवाड़ा Police ने संयुक्त रूप से छापेमारी दल का गठन किया.

Police के एक अधिकारी ने Tuesday को बताया कि संयुक्त टीम ने रक्सौल थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान दो संदिग्धों को Police अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की गई और उनके मोबाइल फोन की तलाशी ली गई. जांच के क्रम में दोनों मोबाइल फोन से Pakistanी एजेंट को भेजे गए ओटीपी से संबंधित डेटा मिलने की जानकारी दी गई है. साथ ही, ओटीपी उपलब्ध कराने के बदले दोनों आरोपियों को रुपए का भुगतान किए जाने के साक्ष्य भी मिलने की बात कही गई है.

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य पांडेय पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के नागा रोड का निवासी है, जबकि राजा कुमार मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह फिलहाल रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह में रह रहा था. इस कार्रवाई में रक्सौल के अनुमंडल Police पदाधिकारी मनीष कुमार आनंद और रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो शामिल थे.

इस मामले में आगे की कार्रवाई विजयवाड़ा Police कर रही है. जांच के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित जासूसी गतिविधियों के संबंध में और जानकारी सामने आने की संभावना है.

–

एमएनपी/डीकेपी