
Patna, 5 सितंबर . बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच उप Chief Minister सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने Saturday को कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में खासतौर पर गंगा के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है. Patna के गांधीघाट पर गंगा ने इस वर्ष अब तक के उच्चतम जलस्तर (एचएफएल) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
हालांकि, सोन नदी का जलस्तर घटने और घाघरा नदी के स्थिर होने से अगले 24 घंटे में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गांधीघाट पर वर्ष 2016 में 50.52 मीटर का उच्चतम जलस्तर दर्ज किया गया था. इस बार गंगा का जलस्तर इससे भी ऊपर पहुंच गया है. Saturday को करीब 10:30 से 11 बजे के बीच जलस्तर 50.53 मीटर तक पहुंच चुका था, जो पिछले रिकॉर्ड से एक सेंटीमीटर अधिक है.
उन्होंने कहा कि फिलहाल गंगा के जलस्तर में कुछ और वृद्धि की संभावना है. हालांकि, विभाग के अधिकारी सभी संवेदनशील और खतरनाक बिंदुओं पर पूरी तरह मुस्तैद हैं. Government की प्राथमिकता है कि किसी भी रिहायशी इलाके में बाढ़ का पानी न पहुंचे और इसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं.
जल संसाधन मंत्री ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्य रूप से सोन और घाघरा नदियों से अधिक पानी आने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा है. उन्होंने बताया कि सोन नदी का जलस्तर अब घट रहा है, जबकि घाघरा नदी की स्थिति स्थिर है. ऐसे में उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में बाढ़ की स्थिति सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ेगी.
उन्होंने कहा कि आज का दिन चुनौतीपूर्ण है और जल संसाधन विभाग के साथ-साथ प्रशासन तथा सभी जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है. प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार नावों की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि लोगों को आवागमन और राहत कार्यों में परेशानी न हो.
विजय चौधरी ने कहा कि Government और प्रशासन की पूरी कोशिश है कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को कम से कम परेशानी हो और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं.
–
एमएनपी/एएस
Skip to content