बिहार में लड़की से छेड़छाड़ का एक और वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Patna, 25 सितंबर . बिहार के जमुई और समस्तीपुर जिलों में सामने आईं लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद अब बांका जिले के मंदार हिल में एक लड़की से छेड़छाड़ और बदसलूकी का आपत्तिजनक वीडियो social media पर वायरल हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद Police ने जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले दो दिनों से social media पर वायरल हो रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बौंसी Police ने छह से सात अज्ञात युवकों के खिलाफ First Information Report दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Police के अनुसार, यह वीडियो social media सेल को व्हाट्सऐप के जरिए मिला था. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा Police टीम के साथ मंदार हिल पहुंचे और जगह का सत्यापन किया.

Police ने बताया कि शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि वीडियो मंदार हिल पर ही रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि अधिकारियों का मानना है कि यह वीडियो हाल का नहीं है और आशंका है कि यह घटना इसी साल अप्रैल में हुई होगी.

वीडियो में छह से सात अज्ञात युवक एक लड़की के साथ अनुचित व्यवहार करते दिख रहे हैं. Police अभी तक वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान नहीं कर पाई है.

जांचकर्ता स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और घटना के बारे में पता चल सके.

बौंसी थाने में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा की लिखित शिकायत के आधार पर First Information Report दर्ज की गई है. अज्ञात आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई और 67ए के तहत केस दर्ज किया गया है.

Police ने वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया है और इसकी उत्पत्ति, इसमें शामिल लोगों की पहचान और इसे रिकॉर्ड तथा सर्कुलेट करने की परिस्थितियों की जांच कर रही है. जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Police ने लोगों से अपील की है कि वे इस वीडियो या लड़की की पहचान उजागर करने वाली किसी भी सामग्री को शेयर न करें.

–

पीएम