
Patna, 9 सितंबर . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बाद मांग की कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि 25 जिले बाढ़ से ग्रसित हैं, जिनमें 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. लोगों के पास खाना तक नहीं है.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा, “40 साल में Governmentें आपदा लेकर आईं. नदियों को बर्बाद किया गया. उनकी सफाई नहीं हुई और बांधों को पक्का नहीं किया गया.”
पप्पू यादव ने बाढ़ से निपटने के कार्यों में लूट के आरोप लगाए. उन्होंने मांग की कि ठेकेदार, पदाधिकारी, सचिव से लेकर सिंचाई मंत्री तक की जांच होनी चाहिए. Supreme Court की निगरानी में सीबीआई और ईडी को पिछले 40 साल से सिंचाई मंत्री रहे सभी की जांच करनी चाहिए. इन लोगों ने अपने घर भरे हैं.
उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेताओं के माता-पिता Chief Minister रहे. तब उन्हें ये हालात याद नहीं रहे. वे दो-दो बार खुद उपChief Minister रहे.”
वर्तमान राज्य Government पर पप्पू यादव ने कहा, “अभी डबल इंजन की Government है. Prime Minister ने एक ट्वीट तक नहीं किया है. उन्होंने बिल्कुल बाढ़ की चर्चा नहीं की.”
सांसद ने कहा कि 25 जिले बाढ़ से ग्रसित हैं, जिनमें 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. लोगों के पास खाना तक नहीं है. बच्चों के लिए दूध भी नहीं है. महिलाएं रोड पर सो रही हैं. पशुओं का चारा भी खत्म हो चुका है. छोटे किसान बर्बाद हो चुके हैं. आम आदमी कुत्ता-बिल्ली, कीड़े-मकौड़ों की तरह जी रहे हैं. चुवानों के समय नेताओं के हेलिकॉप्टर तक उतरते हैं, लेकिन बाढ़ से मतलब क्यों नहीं है?
पप्पू यादव ने कहा कि बक्सर से लेकर बनिहारी तक की स्थिति ऐसी है कि कोई कम्युनिटी किचन नहीं है. लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है. उन्होंने आगे कहा, “अब अवसर में लूटना है और सारे पदाधिकारी लूट में लगे हैं.”
–
डीसीएच/
Skip to content