
Patna, 30 अगस्त . बिहार Government ने Saturday देर रात प्रशासनिक और Police महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 83 अधिकारियों का तबादला कर दिया. सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों, जबकि गृह विभाग ने बिहार Police सेवा के 27 Police पदाधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है.
तबादले के बाद कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्थानांतरित किए गए बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकांश अधिकारी फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. इनमें राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव, मनीष कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव तथा अभिनव कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है.
इसी तरह अनिल कुमार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी और अभिषेक कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वंदना सिन्हा को कला एवं संस्कृति विभाग में उप सचिव, सुवीर रंजन को जल संसाधन विभाग में उप सचिव और अविनाश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में उप सचिव बनाया गया है.
तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिलों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. नीरज कुमार को शेखपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभात कुमार को मुंगेर का बंदोबस्त पदाधिकारी तथा शंकर शरण ओमी को पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, संदीप कुमार को जहानाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा रीतु रानी को गोपालगंज का वरीय उप समाहर्ता, अमित विक्रम बैना को रोहतास का वरीय उप समाहर्ता, निखिल कुमार को सहरसा का वरीय उप समाहर्ता और निधि राज को पश्चिम चंपारण का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है. संतोष कुमार को गोपालगंज में अनुमंडल पदाधिकारी, जबकि पूजा कुमारी को समस्तीपुर के रोसड़ा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.
वहीं, बिहार Police सेवा के 27 पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है. गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक सोन कुमार राय को Patna का Police अधीक्षक (प्रशासन) बनाया गया है. वहीं, उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ का अनुमंडल Police पदाधिकारी तथा प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर का अनुमंडल Police पदाधिकारी बनाया गया है. पोलस्त कुमार को महुआ, वैशाली, सुशील कुमार को आरा सदर और प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर का अनुमंडल Police पदाधिकारी बनाया गया है. गुलशन कुमार को रेल गया में Police उपाधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है.
सूची में राजेश कुमार को हथुआ, गोपालगंज, अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा, पूर्णिया, अमरकांत को मंझौल, बेगूसराय और सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर का अनुमंडल Police पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा पंकज कुमार मिश्रा को मोतिहारी सदर, गोरख राम को डुमरांव, आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, निशिकांत भारती को सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर, तथा चंद्र भूषण को दाउदनगर, औरंगाबाद का अनुमंडल Police पदाधिकारी बनाया गया है.
Police अधिकारियों के तबादले में 2024 और 2025 बैच के पदाधिकारी भी शामिल हैं. अभिनव कुमार को बजीरगंज, गया, पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज, सुपौल, पवन कुमार को वीरपुर, सुपौल और पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज, मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है. Government के इस देर रात किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी दिनों में जिलों और विभागों के कामकाज को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.
–
एमएनपी/वीकेयू
Skip to content