
Mumbai , 22 अक्टूबर . बिहार में लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी पर मनोज झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह सब इसी तरह चलता रहा तो आने वाली पीढ़ियों को काफी नुकसान होगा.
कोटा ड्रग मामले के बाद बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशीले पदार्थों के कारोबार में हो रही बढ़ोतरी पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार ने सबूतों और आंकड़ों के साथ एक रिपोर्ट छापी है. इसके बाद अब कुछ और कहने के लिए नहीं बचता. नश के चलते एक पूरी पीढ़ी बर्बाद हो गई है. जब Government का कोई नियंत्रण न हो, तो ऐसा ही होता है. राज्य में हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं. इसके चलते हत्या और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. इस सूखे नशे का असर बहुत बड़ा होने वाला है. मैं समझता हूं कि लोगों को एक बार विचार करना चाहिए कि अगली पीढ़ी तक इसे पहुंचने से कैसे रोकना है. अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में ये लोग पीढ़ियां बर्बाद करके रख देंगे.
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को social media पर टैग करके लिखा है कि पंजाब सही है लेकिन मेरे बिहार पर भी नजर डालिए. सिर्फ इसलिए नहीं कि बिहार में आपकी Government है बल्कि इसलिए कि यह मुद्दा युवाओं और समाज से जुड़ा है.
2029 तक India को नशा मुक्त बनाने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मनोज कुमार झा ने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह बात पंजाब के लिए है या पूरे देश के लिए क्योंकि उनके आंकड़ों में अलग-अलग लक्ष्य बताए गए हैं, जिनमें से कुछ 2047 के लिए हैं. अब आज से 2047 तक 21 साल हैं और इस तरह की गणना से कोई भी देश सफल नहीं हो सकता. मुझे नहीं लगता कि कोई भी देश यह कहेगा कि किसी खास समस्या का समाधान 2047 तक किया जाएगा. गृह मंत्री का काम है कि देश का हर नागरिक उन पर विश्वास करे लेकिन अब उस भरोसे में कमी आई है.
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव को लेकर सांसद मनोज कुमार ने कहा कि प्रचार का समय अब खत्म हो गया है. तेजस्वी यादव ने एक वीडियो जारी कर अपना संदेश दिया है. हमें उम्मीद है कि विधान परिषद में स्नातकों और शिक्षकों के बीच विपक्ष खासकर पारंपरिक विपक्ष की मौजूदगी Government को नीतियों में बदलाव लाने के लिए मजबूर करेगी.
–
पीएम
Skip to content