बिहार में कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़, किसानों की क्षति का आकलन जरूरी: देवेश चंद्र ठाकुर

Patna, 16 सितंबर . बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने पर जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इसे Government की सजगता का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में एक तरफ कई इलाके बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हैं. वहीं, दूसरी ओर उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में सुखाड़ जैसी स्थिति बनी हुई है. ऐसे में Government को दोनों परिस्थितियों का आकलन कर किसानों और प्रभावित लोगों को होने वाली क्षति का जायजा लेना चाहिए.

देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए शिवराज सिंह का बिहार आना अच्छी बात है. इससे Government की संवेदनशीलता और सजगता दिखाई देती है. बिहार में स्थिति हर क्षेत्र में एक जैसी नहीं है. कहीं बाढ़ है तो कहीं बारिश की कमी के कारण सुखाड़ की स्थिति है. उत्तर बिहार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां कई इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है. दक्षिण बिहार में बारिश हुई है, लेकिन उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में सुखाड़ जैसी स्थिति है. ऐसे में केवल बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि जहां बारिश की कमी के कारण किसानों को नुकसान हुआ है, वहां की स्थिति को भी देखा जाना चाहिए. संबंधित इलाकों में किसानों और आम लोगों को हुई क्षति का भी जायजा लिया जाए तो यह उपयोगी होगा.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखे जाने और जवाब नहीं मिलने के आरोप पर भी देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इंतजार करना चाहिए और Prime Minister की ओर से जवाब आ जाएगा. Prime Minister मोदी काफी व्यस्त रहते हैं और संभव है कि Prime Minister कार्यालय में भी इस समय काफी काम चल रहा हो. पत्र का जवाब निश्चित रूप से आएगा. Prime Minister बाढ़ समेत ऐसे मामलों को लेकर काफी सचेत रहते हैं और प्रभावित क्षेत्रों से जुड़ी परिस्थितियों पर Government की नजर रहती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर कि 2029 से पहले एनडीए शासित सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी, देवेश चंद्र ठाकुर ने जदयू के रुख को लेकर कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी नेतृत्व जो निर्णय करेगा, वे उसके साथ रहेंगे. इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से जो भी फैसला होगा, उसी के अनुरूप आगे की स्थिति तय होगी.

Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी देवेश चंद्र ठाकुर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक काम किए हैं. Prime Minister मोदी देश में लोकप्रिय नेता हैं और उनके जन्मदिन पर लोग अपनी भावनाएं अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर रहे हैं. सेवा से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए Prime Minister का जन्मदिन मनाया जाना अच्छी बात है और इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लोगों की ओर से अपनी भावना व्यक्त करना स्वाभाविक है और सेवा संकल्प जैसे अभियान इसी भावना को सामने लाते हैं.