
Patna, 24 अक्टूबर . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने एमएलसी चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए के जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विपक्ष को भी पता चल जाएगा कौन जीत रहा है. इसके साथ ही उन्होंने सिवान में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर दुख जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई होगी.
एमएलसी चुनावों पर मंत्री रामकृपाल यादव ने से कहा, “बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हो चुके हैं. सभी आठ सीटों पर एनडीए (एनडीए) का भारी अंतर से जीतना तय है.”
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री रामकृपाल ने कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष में है और वो यह कभी नहीं कहेंगे की उनके प्रत्याशी हार रहे है. आने वाले 27 अक्टूबर को रिजल्ट आ जाएगा. उसी दौरान पता चल जाएगा कि कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, लोग बोल रहे हैं, बोले.
सिवान में पटाखों की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “सिवान की घटना दुखद, पीड़ादायक और चिंताजनक है. मुझे जानकारी मिली है कि चार-पांच लोगों की जान चली गई है और कई अन्य घायल हुए हैं. वहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, यह जानकारी सूत्रों से मिली है. Government ऐसी गतिविधियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है, और जो भी इसमें शामिल या दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
जामिया मिलिया इस्लामिया की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ (आजाद कश्मीर) के नारे लिखे जाने के विवाद पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “जामिया मिलिया इस्लामिया में ‘फ्री कश्मीर’ (आजाद कश्मीर) ये नारे दीवारों पर निश्चित रूप से आपत्तिजनक बाते हैं. ये लोग उसी गिरोह का हिस्सा हैं जो देश को बांटना चाहता है. ऐसी मानसिकता वाले लोग ही ऐसी बातें लिख सकते हैं. विश्वविद्यालय इस मामले की जांच करेगा और जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
केरल के नए Governor ओमप्रकाश माथुर द्वारा राजभवन में केवल शाकाहारी भोजन का मेनू रखने के आदेश पर हुए विवाद पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “वह देख रहे थे कि रसाई में क्या बन रहा है, देश में हर किसी को अपनी बात रखने और अपनी पसंद का खाना खाने या पकाने की आजादी है. यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है. हर कोई अपनी पसंद से जीने, अपनी भाषा बोलने और अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र है. क्या अब आप खाने-पीने पर भी पाबंदियां लगाएंगे? वेणुगोपाल बिना वजह राजभवन को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास उठाने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.”
–
पीएम
Skip to content