बिहार में एनकाउंटर और बुलडोजर के जरिए पुलिस राज्य बनाने की साजिश कर रही सरकार: दीपांकर भट्टाचार्य

Patna, 11 नवंबर . भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार के Patna के मनेर इलाके में Police मुठभेड़ में तीन संदिग्ध अपराधियों के मारे जाने की घटना को लेकर राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई को मानवता, लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि बिहार में अब सुशासन की जगह बुलडोजर और एनकाउंटर का शासन चल रहा है.

उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ Patna से लेकर पूरे बिहार में विरोध करने की अपील की. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में पहले Chief Minister नीतीश कुमार के शासनकाल में कम से कम सुशासन की बात होती थी, लेकिन अब वह बात भी खत्म हो गई है. नीतीश कुमार भी भाजपा के समर्थन पर निर्भर थे और भाजपा के रहते बहुत कुछ नहीं कर पाए, लेकिन उस समय सुशासन का नारा तो दिया जाता था. अब Chief Minister सम्राट चौधरी के शासन में गोली मारने, बुलडोजर चलाने और घर गिराने की बातें हो रही हैं.

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर Police को यह अधिकार किसने दिया है कि वह खुद ही किसी को सजा देने लगे? उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आरोप है तो Police का काम उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना और न्यायालय तक पहुंचाना है. न्याय करने और फैसला सुनाने का अधिकार अदालत का है, Police का नहीं.

भाकपा (माले) महासचिव ने कहा कि मनेर की घटना में मारे गए तीन लोगों में से दो के यादव जाति से होने और एक अन्य जाति के होने की बात सामने आई है. इसके अलावा मोबाइल से घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे एक नौजवान को भी निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को जाति के नजरिये से नहीं देखना चाहिए. सवाल कानून और संवैधानिक अधिकारों का है.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई बिहार को Police राज्य में तब्दील करने की साजिश है. आज किसी एक जाति, पार्टी या विचारधारा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन कल कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर के जरिए लोगों की जमीन छीनी जा रही है और मतदाता सूची से भी बड़ी संख्या में नाम हटाए जा रहे हैं.

दीपांकर ने कहा कि भोजपुर की तरह Patna सहित पूरे बिहार में एनकाउंटर के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि त्योहार के बीच एनकाउंटर किए जा रहे हैं . उन्होंने Prime Minister Narendra Modi पर लोगों को ‘दिमागी नक्सल’ कहकर उकसाने के भी आरोप लगाए. उन्होंने राज्य Government पर हिंसा और हत्या की राजनीति करने की बात कही.

–

एमएनपी/डीकेपी