
Patna, 16 नवंबर . बिहार में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ Monday सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया. इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास पर रहे व्रतियों ने पारण कर अपना व्रत पूरा किया. आम लोगों से लेकर Political और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों तक ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान की आराधना की.
राजधानी Patna सहित पूरे बिहार में सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. महापर्व के अंतिम दिन Monday तड़के से ही नदी, तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. व्रतियों ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ सहित पारंपरिक प्रसाद सजाकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की. इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर पारण किया. Chief Minister सम्राट चौधरी ने अपने गृह जिले मुंगेर के लखनपुर स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्य की आराधना की. उन्होंने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इससे पहले Sunday शाम प्रदेशभर में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया था.
Friday को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन Saturday को खरना हुआ. इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया. Sunday शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद Monday सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित कर महापर्व का समापन किया. छठ को लेकर राजधानी Patna में भी विशेष उत्साह देखने को मिला. शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक साफ-सफाई और सजावट की गई थी. कई स्थानों पर तोरणद्वार बनाए गए, जबकि पूजा समितियों की ओर से आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई थी. गंगा घाटों से लेकर मोहल्लों के तालाबों तक छठ के पारंपरिक गीत गूंजते रहे.
जिला प्रशासन के अनुसार, Patna में 90 गंगा घाटों और 62 स्थायी एवं अस्थायी तालाब घाटों को छठ पूजा के लिए तैयार किया गया था. दानापुर से Patna सिटी तक श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से 13 घाटों को खतरनाक और अनुपयुक्त घोषित किया गया था. अन्य घाटों पर नागरिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे. छठ महापर्व के संपन्न होने के साथ ही बिहार में चार दिनों से जारी भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है.
–
एमएनपी/एएस
Skip to content