
मुजफ्फरपुर, 18 अक्टूबर . बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद दो पक्षों के बीच तनाव और आगजनी की घटना सामने आई है. Police के अनुसार, 17 अक्टूबर को मोहम्मदपुर गांव निवासी नवनीत कुमार की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी. Sunday को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के घरों में आग लगाए जाने की सूचना मिली है.
ग्रामीण Police अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, आगजनी की घटना की भी जांच की जा रही है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि नवनीत कुमार अपने एक परिचित के साथ बाजार जा रहे थे. इसी दौरान प्रतापपुर चौक के पास गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर स्थानीय कुछ लोगों से उनकी बातचीत हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई. विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसमें नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि Police ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पोस्टमार्टम के बाद शव मोहम्मदपुर गांव लाया गया. इसी दौरान मोहम्मदपुर के समीप स्थित चैनपुर गांव में दूसरे पक्ष के लोगों के घरों में आग लगाए जाने की सूचना मिली. Police के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों का भी उल्लेख है. नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि मृतक के साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी के बयान में बेल्ट से मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर चोट लगने से युवक की मौत हुई प्रतीत होती है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. आगजनी के संबंध में उन्होंने बताया कि फिलहाल Police को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. इसके बावजूद Police ने घटना का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है.
साक्ष्यों के आधार पर आगजनी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीण एसपी ने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है. एसडीएम, एसडीपीओ और विभिन्न थानों की Police मौके पर कैंप कर रही है. Police पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए निगरानी रख रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content