बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर नीरज कुमार का जाना हाल, बेहतर इलाज का दिया निर्देश

Patna, 20 अक्टूबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday की शाम Patna स्थित जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर जदयू नेता और विधान परिषद चुनाव में Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली. Chief Minister ने चिकित्सकों से उनके इलाज के संबंध में बातचीत की और नीरज कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. Chief Minister सम्राट चौधरी अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती नीरज कुमार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली. Chief Minister ने चिकित्सकों को नीरज कुमार का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. Chief Minister ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हुए इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने पर जोर दिया. उन्होंने नीरज कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

इस मौके पर उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों को लेकर Political गतिविधियां तेज हैं. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीरज कुमार को एनडीए ने अपना प्रत्याशी बनाया हैं. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भी Political सरगर्मी बनी हुई है.

दरअसल, Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जिसके प्रचार की कमान जदयू के विधायक अनंत सिंह संभाल रहे हैं. इससे पहले नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी. जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए Patna के जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद उनके समर्थकों और Political सहयोगियों के बीच चिंता का माहौल है.

–

एमएनपी/पीएम