बिहार: मुंगेर में 11.11 लाख दीपों से जगमगाया गंगा किनारा, सीएम सम्राट चौधरी ने दीपोत्सव का किया शुभारंभ

Patna, 7 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Saturday को मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने मुंगेर और भागलपुर के बीच करीब 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि राज्य Government बिहार में उद्योगों का विस्तार करने, निवेश को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. श्रीश्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक दीपोत्सव में शामिल होने से पहले Chief Minister ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बिहार की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. दीपोत्सव में पूरा गंगा किनारा जगमग हो गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि एक साथ 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का इतना भव्य आयोजन मुंगेर के कल्याणपुर की धरती पर हो रहा है. भगवान श्रीराम के अधर्म पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने की स्मृति में दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई. यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है. उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं.

सीएम ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi देश को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वहीं, पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वर्तमान Government उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

गंगा नदी के जल प्रबंधन और किसानों की सिंचाई की समस्या पर Chief Minister ने कहा कि नेपाल की तराई और सोन नदी से आने वाले पानी के कारण गंगा में जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है. गंगा के पानी का समुचित प्रबंधन कर उसका उपयोग किसानों के हित में किया जाना जरूरी है. इसके लिए दो नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया गया है. गंगा से गाद निकालने और जल संरचनाओं के निर्माण के माध्यम से पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे फसलों की सिंचाई हो सकेगी.

उन्होंने मुंगेर और भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी. रोजगार के मुद्दे पर Chief Minister ने कहा कि Government का लक्ष्य वर्ष 2030 से पहले ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे बिहार के लोगों को मजबूरी में मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े. राज्य Government ने एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके अलावा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य है.

उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया.

–

एमएनपी/एएसएच