
मधुबनी, 3 नवंबर . बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में मौजूद सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) द्वारा की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घटना के बाद मधुबनी के Police अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है और Police ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.
Police के अनुसार, घटना Monday -Tuesday की रात करीब एक बजे की है. बाबूबरही थाना अंतर्गत बलिराजगढ़ गांव स्थित Police पिकेट के पास हुई. वहां प्रतिनियुक्त एएसआई गांव की एक महिला के घर में मौजूद था. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे घर के अंदर पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और कुछ लोगों ने उसे घेर लिया.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वहां से निकलने और भागने के प्रयास के दौरान एएसआई ने अपनी सरकारी सर्विस पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की. गोली लगने से चार लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर बाबूबरही थानाध्यक्ष ने गश्ती वाहन से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी पहुंचाया. इलाज के दौरान अशोक यादव (50) की मौत हो गई. अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है.
घटना की सूचना मिलते ही Police अधीक्षक योगेंद्र कुमार और अनुमंडल Police पदाधिकारी सदर-1 तथा सदर-2 घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की तथा घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Police अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है और Police इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और उसे सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी आज ही की जाएगी. उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद स्पीडी ट्रायल के जरिए उसे कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं. उन्होंने आरोपी के संबंध में Police को सूचना देने वाले व्यक्ति को अपनी ओर से 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की.
Police अधीक्षक ने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने और उन पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि Police की कार्रवाई तेजी से जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. मधुबनी Police ने कहा है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषी के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content