
मधेपुरा, 17 अक्टूबर . बिहार के मधेपुरा जिले में Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए बाजार मूल्य का 460 ग्राम स्मैक बरामद किया है. Police ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा सहयोगी फरार होने में सफल रहा. Police ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे टेम्पू को भी जब्त कर लिया है.
Police के अनुसार, आगामी पर्व-त्योहारों और पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में अपराध नियंत्रण तथा अवैध हथियार, मादक पदार्थ और शराब की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 16 और 17 अक्टूबर की मध्यरात्रि सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक टेम्पू पर सवार दो लोग भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खोपैती गांव की ओर जाने वाले हैं. सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल Police पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.
टीम में सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार, मठाही Police शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी, दंडाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. Police टीम ने खोपैती-मुड़बल्ला की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर जांच शुरू की. इसी दौरान चकला की ओर से एक टेम्पू आता दिखाई दिया. Police के अनुसार, टेम्पू की रोशनी Police बल पर पड़ते ही चालक ने वाहन रोककर उसे वापस मोड़ने का प्रयास किया. टेम्पू नहीं मुड़ने पर उस पर सवार दोनों व्यक्ति उतरकर भागने लगे.
Police ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरेंद्र कुमार (28) के रूप में हुई है. वह मधेपुरा जिले के खोपैती गांव के वार्ड संख्या आठ का निवासी है. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद मैरून रंग के बैग से सफेद प्लास्टिक में रखे पांच पॉकेट बरामद किए गए. इनमें स्मैक जैसा दिखने वाला करीब 460 ग्राम मादक पदार्थ मिला. इस मामले में मधेपुरा सदर थाने में कांड संख्या 1034/26 दर्ज किया गया है.
Police ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. Police ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान जारी रहेगा.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content