
मधुबनी, 4 नवंबर . बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकीदार समेत छह Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इनमें घटना के आरोपी सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) चंद्रमोहन सिंह के साथ Police पिकेट पर तैनात पांच सैप जवान शामिल हैं. घटना की सूचना समय पर नहीं देने और गोली चलने के बाद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में चौकीदार और जवानों पर कार्रवाई की गई है.
आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के लिए Police ने 12 विशेष टीमें गठित की हैं. उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है. Police अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने Wednesday को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिले के भीतर, जिले के बाहर और नेपाल सीमा से सटे संदिग्ध इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि उन्होंने और सदर-2 के अनुमंडल Police पदाधिकारी ने घटनास्थल की जांच की. जांच में पाया गया कि बलिराजगढ़ के चौकीदार बिजेंद्र पासवान ने घटना की सूचना समय पर नहीं दी. आरोपी के फरार होने के दौरान भी उसने प्रभावी कार्रवाई नहीं की. इसके बाद उसे निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उसे सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.
Police पिकेट पर तैनात पांच सैप जवानों को भी निलंबित कर Police लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. Police के अनुसार, रात में गोली चलने के बाद जवानों ने समय पर प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे उनके कर्तव्य के प्रति उदासीनता सामने आई है. उन्हें सेवा से बाहर करने के लिए भी पत्राचार किया गया है. मामले में मृतका की पत्नी के लिखित आवेदन पर बाबूबरही थाने में प्राथमिकी संख्या 576/26 दर्ज की गई है. इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1), 109(1), 74 और 75 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के समय जिस लड़की के घर पर आरोपी मौजूद था, उसका बयान भी दर्ज किया गया है.
पीड़ित लड़की की चिकित्सकीय जांच और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.
एसपी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है और 50 से अधिक cctv कैमरों के फुटेज की जांच की गई है. आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट और कुर्की की कार्रवाई के लिए भी प्रक्रिया जारी है. मामले के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए सदर-2 के अनुमंडल Police पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है. Police का कहना है कि जल्द से जल्द अनुसंधान पूरा कर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा. एसपी ने इस घटना को अत्यंत गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि Police आरोपी को सामान्य अपराधी से भी अधिक कठोर सजा दिलाने के लिए प्रयास करेगी.
जिला पदाधिकारी और एसपी ने संयुक्त रूप से जिला जज को पत्र भेजकर मामले को त्वरित सुनवाई में शामिल करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी. Police ने आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह की तस्वीर सार्वजनिक करते हुए उसके वर्तमान ठिकाने की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है.
बता दें कि मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में Monday और Tuesday की रात करीब एक बजे एक महिला के घर में मौजूद सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) द्वारा की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content