बिहार : भोजपुर में मां-बेटे की हत्या, बड़े बेटे और बहू से पूछताछ

आरा, 4 नवंबर . बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में Tuesday देर रात मां और बेटे की हत्या कर दी गई. दोनों की हत्या धारदार हथियार और हथौड़े से हमला कर की गई. Police को घटनास्थल से खून लगा हथौड़ा मिला है. प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की आशंका जताई गई है. इस मामले में मृतक के बड़े बेटे और बहू से पूछताछ की जा रही है.

मृतकों की पहचान तेंदुनी गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय विश्वामित्र सिंह की पत्नी रामवती कुंवर (55) और उनके छोटे बेटे सुनील कुमार (25) के रूप में हुई है. जगदीशपुर के अनुमंडल Police पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि Tuesday और Wednesday की रात करीब दो बजे Police को तेंदुनी मोहल्ले में दो लोगों की हत्या की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही वह थानाध्यक्ष और Police बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जांच के दौरान रामवती कुंवर और सुनील कुमार की हत्या की पुष्टि हुई.

टनास्थल का निरीक्षण करने के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. Police ने घटनास्थल से खून लगा हथौड़ा भी बरामद किया है. प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम के दौरान दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है.

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक सुनील कुमार का बड़ा भाई दिनेश कुमार शादीशुदा है और उसकी पत्नी का नाम शांति देवी है. प्रारंभिक जांच में परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आई है. Police इस बिंदु पर जांच कर रही है कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को थाने लाया गया है. दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. बताया गया कि Police को दिनेश के घर में खून के निशान धोने के साक्ष्य भी मिले हैं. Police अन्य संभावित आरोपितों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है. एसडीपीओ ने कहा कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

–

एमएनपी/एसके