बिहार: भागलपुर में नितिन नवीन का विपक्ष पर निशाना, बोले- लोकतंत्र नहीं, विपक्ष की कुर्सी खतरे में

भागलपुर, 2 नवंबर . बिहार के भागलपुर में Monday को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि विपक्ष की कुर्सी खतरे में है. विपक्षी दल अपनी Political नाकामियों से सीखने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

भागलपुर के लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता झूठ की खेती कर रहे हैं. बिहार से शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन चुनाव आयोग में शिकायत करने का अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने कोई शिकायत नहीं की.

नितिन नवीन ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 60 दिन का समय दिया गया था. भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लिया, जबकि कांग्रेस और राजद के नेता जनता के बीच नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि एसआईआर पूरा होने के बाद विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा और जनता ने चुनाव में उसे इसका जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, Samajwadi Party, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे विपक्षी दलों को जनता ने अलग-अलग राज्यों में नकार दिया है. इसके बाद ये दल संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद केवल सत्ता हासिल करना है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के लिए लोकतंत्र की रक्षा और संविधान सर्वोपरि है. उन्होंने सवाल किया कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो लोकतंत्र की जीत बताता है, लेकिन हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल क्यों उठाता है.

उन्होंने 2014 के Lok Sabha चुनाव में कांग्रेस की हार का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, आतंकवाद, युवाओं में निराशा और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों के कारण जनता ने कांग्रेस को नकारा था. उन्होंने कहा कि 2019 और 2024 के Lok Sabha चुनाव में जनता ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विकास, जनकल्याण और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर एनडीए को समर्थन दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट के रूप में इस्तेमाल हो रहे हैं और India के विकास को रोकने का प्रयास कर रहे हैं.

नितिन नवीन ने कहा कि India का लोकतंत्र मजबूत है और देश की जनता पीएम Narendra Modi के विकास एजेंडे के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी परिवार के कानून से नहीं. उन्होंने बिहार की जनता का आभार जताते हुए कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए काम करता रहा है और Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास की गति आगे बढ़ाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की पहली किरण फूटने वाली धरती है और यहां से निकलने वाला संदेश विपक्ष को जवाब देगा. उन्होंने जनता से अभियान के माध्यम से लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए 2029 और 2030 में भी बिहार के विकास को आगे बढ़ाएगा. जनसभा के बाद लाजपत पार्क से पदयात्रा निकाली गई, जो घंटाघर चौक पर समाप्त होगी. इसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

–

एमएनपी/डीकेपी