
बेगूसराय, 29 सितंबर . बिहार के बेगूसराय में एक महिला से हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर social media और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने तथा जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में नगर थाना Police ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है. Police के अनुसार, Monday की देर शाम एक महिला नगर थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई.
महिला ने आरोप लगाया कि 27 सितंबर की सुबह 7:30 बजे वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ऋण की राशि का तगादा करने के लिए निकली थी. इसी दौरान रास्ते में उसका एक पड़ोसी मिला. आरोप है कि उसने झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया. महिला के आवेदन के अनुसार, पड़ोसी युवक उसे अलका सिनेमा के समीप ले गया, जहां पहले से उसका एक दोस्त मौजूद था. इसके बाद दोनों आरोपी बातचीत के बहाने महिला को एक होटल में ले गए. आरोप है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दोनों ने दरवाजा बंद कर दिया और चाकू का भय दिखाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया.
इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में social media और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का आरोप है. पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह नगर थाना पहुंची और Police को लिखित आवेदन दिया. Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और एफएसएल टीम को सूचना दी गई है.
वहीं, महिला Police पदाधिकारी के संरक्षण में पीड़िता का मेडिकल सदर अस्पताल, बेगूसराय में कराया जा रहा है. Police ने Tuesday को बताया कि नगर थाना Police की टीम घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है. Police ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content