बिहार बाढ़ राहत: डिप्टी सीएम विजय चौधरी और मंत्री शैलेंद्र ने एक माह का दिया वेतन, सीएम राहत कोष में किया योगदान

Patna, 19 सितंबर . बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं सहायता कार्यों के लिए Chief Minister राहत कोष में जनप्रतिनिधियों का योगदान जारी है. उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने Saturday को अपने एक-एक माह के वेतन का चेक Chief Minister राहत कोष के लिए Chief Minister सम्राट चौधरी को सौंपा.

Patna स्थित लोक सेवक आवास में दोनों नेताओं ने Chief Minister से मुलाकात की और राहत कोष के लिए अपने वेतन की राशि प्रदान की.

इस अवसर पर Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि Chief Minister राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है. समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत और सहायता के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

इससे पहले Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए Chief Minister राहत कोष में अपने एक माह के वेतन की राशि 2.70 लाख रुपए का चेक दिया था. उन्होंने राज्यवासियों के साथ समाज के समृद्ध और सक्षम लोगों से भी राहत कोष में अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की थी.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए Chief Minister राहत कोष में 51 लाख रुपए का चेक सौंप चुके हैं. उन्होंने कहा था कि भाजपा के सभी विधायक, विधान पार्षद और सांसद अपने एक माह के वेतन की राशि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए Chief Minister राहत कोष में देंगे.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने भी Chief Minister राहत कोष में अपने तीन महीने के वेतन की राशि 6.35 लाख रुपए का योगदान दिया है.

बिहार में बाढ़ से 15 जिले प्रभावित बताए गए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं और जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. Government ने प्रशासनिक मशीनरी को राहत कार्यों में सक्रिय रहने और प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है.

एएमटी/डीकेपी