बिहार : बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

बिहारशरीफ, 1 नवंबर . बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. Police ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Police के अनुसार, घटना शिवपुरी मोहल्ले की है, जहां 31 अक्टूबर को एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था. पार्टी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए एक युवती को बुलाया गया था, जो नर्तकी का काम करती है. नर्तकी उपलब्ध कराने वाले एक दलाल के माध्यम से तय किराये पर कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था.

Police को Sunday की सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही लहेरी थाना की Police टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बर्थडे पार्टी में कुल आठ लोग शामिल थे. Police के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी आरोपियों का सहयोग किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद Police ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत अनुसंधान किया जा रहा है.

Police ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अब तक इस कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

Police की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके.

Police का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अनुसंधान के आधार पर की जाएगी.

–

एमएनपी/एमएस