
Patna, 23 सितंबर . बिहार Police अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित की जाने वाली Police अवर निरीक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है. आयोग ने Wednesday को जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है. परीक्षा की नई तारीख के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी.
बीपीएसएससी की ओर से जारी सूचना में अभ्यर्थियों से कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को ही देखें. आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अन्य माध्यम से प्रसारित होने वाली सूचनाओं पर अभ्यर्थी ध्यान न दें.
आयोग ने अभ्यर्थियों को social media और अन्य माध्यमों पर प्रसारित की जा रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह भी दी है. कई छात्र संगठन इसके रद्द करने की मांग कर रहा था. आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों की ओर से फैलाई जा रही भ्रमपूर्ण सूचनाओं पर ध्यान नहीं दिया जाए. साथ ही, परीक्षा से जुड़े मामलों में दलालों से सावधान रहने और किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी Police को देने की अपील की गई है.
बीपीएसएससी के Police अधीक्षक की ओर से जारी इस सूचना में कहा गया है कि मुख्य लिखित परीक्षा की नई तिथि के बारे में आयोग की ओर से अलग से जानकारी दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को फिलहाल नई परीक्षा तिथि के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
गौरतलब है कि बिहार Police अवर सेवा आयोग राज्य में Police अवर निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करता है. विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रक्रिया में शामिल हैं. परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना के बाद अब अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा.
आयोग ने अपने नोटिस में बीपीएसएससी के वेबसाइट का उल्लेख करते हुए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना के लिए इसी माध्यम का इस्तेमाल करने को कहा है. आयोग ने दलालों से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए संदिग्ध मामलों की सूचना Police को देने की भी अपील की है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content