
Patna, 12 नवंबर . बिहार की राजधानी Patna के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में Thursday को एक कुएं से दो बच्चों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. कुएं में अन्य बच्चों के शव होने की आशंका को देखते हुए Police स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए Police के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की स्थिति का जायजा लिया.
Police के अनुसार, Thursday दोपहर बाद बरहपुर गांव स्थित एक कुएं में कुछ बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मोकामा थानाध्यक्ष और संबंधित Police अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद Police टीम ने कुएं से दो बच्चों के शव बाहर निकलवाए. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल बच्चों की पहचान और उनकी मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर Patna ग्रामीण की Police अधीक्षक और बाढ़ अनुमंडल के एसडीपीओ राम कृष्णा भी घटनास्थल पर पहुंचे.
अधिकारियों ने कुएं और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तथा संबंधित Police पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.
एसडीपीओ राम कृष्णा ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे Police को बरहपुर गांव के कुएं में कुछ बच्चों के शव होने की सूचना मिली थी. इसके बाद मोकामा थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और दो शवों को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि कुएं में करीब 25 से 30 फीट पानी है. ऐसे में वहां और भी शव होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसी को ध्यान में रखते हुए कुएं का पानी निकलवाकर पूरी तलाशी कराई जा रही है.
उन्होंने कहा कि फिलहाल मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. वहीं, शुरुआती जांच में मिले इनपुट के आधार पर Police की टीमें छापेमारी कर रही हैं. एसडीपीओ ने कहा कि Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Police की प्राथमिकता कुएं की पूरी तलाशी लेने और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने की है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content