बिहार : नीतीश सेतु लोकार्पण के बाद सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने के मामले में 10 गिरफ्तार, 11 नामजद

Patna, 23 नवंबर . बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद सरकारी बैनर और पोस्टर फाड़ने तथा विधि-व्यवस्था भंग करने के मामले में Police ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में 11 नामजद सहित 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Police अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. Police के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को Prime Minister Narendra Modi के कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद करीब 150 से 200 लोगों ने कथित तौर पर एकत्र होकर नाजायज मजमा बनाया. इसके बाद छह लेन पर लगाए गए सरकारी बैनर और पोस्टर फाड़ दिए गए.

इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की, जिससे विधि-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई. Police ने इसे अमर्यादित आचरण और सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न करने का मामला बताया है. घटना की सूचना मिलने के बाद Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंडाधिकारी के बयान पर रुस्तमपुर थाना में कांड संख्या 46/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के वरीय

Police अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई. टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिले के रुस्तमपुर निवासी धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार उर्फ सुजीत कुमार, मिर्जापुर के हरेराम राय और सतेन्द्र राय, जफराबाद के राहुल कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं.

इसके अलावा नरगमा पहाड़पुर पश्चिम के रवि कुमार, Patna जिले के टेढ़ी पुल निवासी शिवम कुमार और दीदारगंज निवासी अविनाश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

Police के मुताबिक, अब तक के अनुसंधान में सामने आया है कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने सुनियोजित तरीके से भीड़ जुटाकर सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा पहुंचाई और कार्यक्रम की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया.

इस दौरान एक Political दल विशेष के समर्थन में नारेबाजी भी की गई. Police ने स्पष्ट किया है कि मामले का अनुसंधान जारी है. वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी संलिप्तता सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर भी मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

–

एमएनपी/एमएस